रामपुर, मई 21 -- चौकी क्षेत्र के गांव बिजारखाता से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ किशोर पुलिस को उसके मामा के घर से मिल गया है। पुलिस ने किशोर के कब्जे से चोरी की साइकिल भी बरामद कर ली है। मामला चौकी क्षेत्र के गांव बिजारखाता का है। गांव निवासी 11 वर्षीय पुष्पेंद्र मंगलवार सुबह अचानक घर से लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगने पर परिजन परेशान हो गए और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि किशोर अपने एक साथी के साथ साइकिल चोरी की घटना में शामिल था। यह भी पढ़ें- बैंक परिसर से चोरी की बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार परिजनों की डांट के डर से वह घर नहीं लौट रहा था और अपने मामा के घर चला गया था। पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही चोरी की साइकिल भी बरामद कर ली गई है। चौकी प्रभारी सोहनपाल...