रामपुर, मई 18 -- चौकी क्षेत्र के गांव बिजारखाता में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में एक दंपति सहित तीन लोग घायल हो गए। गाली-गलौज का विरोध करने पर दूसरे पक्ष ने उन पर हमला कर दिया। घायलों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अभी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। चौकी क्षेत्र के गांव बिजारखाता निवासी पुख्तर अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार की दोपहर वह अपनी बीमार मां से मिलने गए थे। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। जब पुख्तर अली ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- मारपीट कर घायल करने का आरोप पुख्तर अली का आरोप है कि बीच-बचाव करने आईं उनकी पत्नी मिस्कीन जहां को लोहे के पाइप से पीटा गया। उन पर धारदार हथियार से भी हमला किया गया। जिससे उनके सिर में चोट आई है। मारपीट में उन...