रामपुर, अप्रैल 7 -- मसवासी। चौकी क्षेत्र के गांव बिजारखाता में महिलाओं के साथ सरेबाजार मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि सोमवार को कुछ लोगों ने सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं के साथ मारपीट की। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने महिलाओं से मारपीट किए जाने की मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वायरल वीडियो में महिलाओं के साथ अभद्रता और हाथापाई होती दिखाई दे रही है। घटना के बाद पीड़ित महिलाएं चौकी पहुंचीं और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई।चौकी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित महिलाओं को आगे की कार्रवाई के लिए स्वार कोतवाली भेज दिया है। चौकी प्रभारी अजय कुमार शुक्ला का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है औ...