रामपुर, अप्रैल 8 -- मसवासी। चौकी क्षेत्र के गांव बिजारखाता में दुकान में घुसकर मारपीट, गाली-गलौच और जातिसूचक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चौकी क्षेत्र के गांव बिजारखाता निवासी अजय दिवाकर और मोहम्मद हनीफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वे दोनों एक दुकान पर किरायेदार के रूप में कार्य करते हैं। आरोप है कि सोमवार की दोपहर दुकान मालिक के भाई संग कुछ लोग जबरन दुकान में घुस आए और मोहम्मद हनीफ के साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए दुकान का सामान फेंक दिया और तोड़फोड़ भी की। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने अजय दिवाकर को जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया। जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। घटना में पीड़ितों को आर्थिक नुकसान भी हुआ है। पीड़ित मोहम्मद ...