रामपुर, मार्च 15 -- क्षेत्र के ग्राम बिजारखाता स्थित मस्जिद-ए-बिलाल में रमजान के पाक माह में शुक्रवार को तरावीह की नमाज के दौरान कुरआन शरीफ मुकम्मल होने पर जलसे का आयोजन किया गया। तरावीह में कारी नोमान (सीतापुर) ने कुरआन सुनाया जबकि मौलाना मोहम्मद अख्वास ने सुना। जलसे की अध्यक्षता जमीयत उलेमा-ए-हिंद तहसील स्वार के अध्यक्ष डॉक्टर मौलाना अली अहमद कासमी ने की तथा संचालन मौलाना मोहम्मद अनीस कासमी ने किया। मुख्य अतिथि रामपुर के मदरसा जामिआ तुल सालेहात के शेखुल हदीस मौलाना रईस अहमद कासमी रहे।मौलाना रईस अहमद कासमी ने कहा कि कुरआन पूरी मानवता के लिए हिदायत की किताब है। इसकी तिलावत और सम्मान करने से इंसान को दुनिया और आख़िरत में कामयाबी मिलती है। उन्होंने लोगों से अपने बच्चों को दीन की तालीम देने की अपील की।इस अवसर पर मोहम्मद इरफान ने कुरआन सुनाने...