बागपत, जून 23 -- बिनौली। थाना क्षेत्र के बिजवाड़ा-बड़ावद मार्ग पर मंगलवार की देर शाम गन्ने के खेत में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है। फतेहपुर पुट्टी निवासी ओमबीर पुत्र वेद सिंह की बिजवाड़ा बड़ावद मार्ग पर ट्यूबवेल है। देर शाम उधर से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने ट्यूबवेल के पास स्थित बाहरी तरफ गन्ने के खेत में एक युवक का शव पड़ा देखा। उन्होंने खेत मालिक को फोन पर घटना की सूचना दी। कुछ ही देर मे बिजवाड़ा, बड़ावद व पुट्टी गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। यह भी पढ़ें- बंदौल क्रांति नगर बधार में अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से सनसनी ग्रामीणों ने शव की सूचना थाना बिनौली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर राकेश शर्मा मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और शव को ...