बरेली, मई 22 -- भीषण गर्मी में बिजली सप्लाई गुल होने से जिला अस्पताल में मरीज भीषण गर्मी में बेहाल नजर आए। दोपहर करीब 12 बजे गुल हुई बिजली सप्लाई आधे घंटे के बाद भी सुचारु नहीं हो सकी। वहीं इस दौरान पर्चा काउंटर पर लाइन में लगे मरीजों को भी पर्चा बनवाने के लिए इंतजार करना पड़ा। जिससे कई मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल सका। जिला अस्पताल में दोपहर करीब 12 बजे बिजली गुल हो गई। जिससे ऑनलाइन पर्चे बनना बंद हो गए। कई मरीजों ने मैनुअल पर्चें बनाने को लेकर कर्मचारियों से कहा तो प्रबंधन के आदेश का हवाला देकर पर्चे नहीं बनाए गए। बिजली गुल हुए 15 मिनट का समय बीतने के बाद जब मरीज भीषण गर्मी में लाइन में लगने से बेहाल हुए तो कर्मचारियों ने सूचना प्रबंधन को दी। इस पर जनरेटर चलाने का आदेश दिया। लेकिन जैसे ही जनरेटर चालू हुआ। चंद सेकेंड के बाद ही गर्मी के...