नई दिल्ली, मार्च 23 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को संपन्न हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए 37 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। इस बैठक में जहां किसानों और ऊर्जा क्षेत्र के लिए बड़े ऐलान हुए, वहीं नगर विकास विभाग के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के छोटे शहरों और नगर पालिकाओं के कायाकल्प के लिए 'नवयुग नगर पालिका योजना' को भी मंजूरी दी गई है।अब नगर पालिकाएं भी बनेंगी 'स्मार्ट' प्रदेश के 17 नगर निगमों में पहले से ही स्मार्ट सिटी योजना चल रही है, लेकिन अब सरकार ने नगर पालिकाओं को भी आधुनिक सुविधाओं से लैस करने का फैसला किया है। नवयुग नगर पालिका योजना के तहत 58 जिला मुख्यालय वाले शहरों को कवर किया जाएगा, जिनमें 55 नगर पालिका परिषद और 3 नगर पंचायतें शामिल हैं। इस योजना के लिए 145 करोड़ रुपये का प्रावधान...