लखनऊ, मई 31 -- मध्यांचल विद्युत निगम में मैनपावर की कमी और सुरक्षा नियमों की अनदेखी से 37 दिनों में 36 हादसे हुए, जिनमें 22 मौतें हुईं। इसके विरोध में उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ 01 जून से चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगा। संघ के महामंत्री देवेन्द्र कुमार पांडेय ने कहा कि सोमवार को सुबह 10 बजे शक्ति भवन, लखनऊ पर श्रद्धांजलि सभा और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...