फरीदाबाद, मार्च 2 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम प्रबंधन बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की बैठक करेगा। सेक्टर-23 स्थित सर्कल कार्यालय में 12:00 बजे, ओल्ड फरीदाबाद मंडल के सेक्टर-15ए बीएसएनएल भवन स्थित बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता कार्यालय, ग्रेटर फरीदाबाद के आईएमटी कार्यालय में सुबह 11:00 बजे बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सुनवाई होगी। इस दौरान गलत बिल,गलत मीटर रीडिंग, नए कनेक्शन, मीटर खराबी तथा वोल्टेज संबंधी शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। इन बैठकों में केवल वही मामले सुने जाएंगे, जिन पर किसी प्रकार का न्यायालय में वाद लंबित नहीं है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...