फरीदाबाद, मार्च 9 -- फरीदाबाद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगमके सेक्टर-23 स्थित फरीदाबाद सर्कल कार्यालय में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए मंगलवार को सर्कल उपभोक्ता शिकायत निवारण न्यायाधिकरण और बिजली अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सेक्टर-23 स्थित सर्कल कार्यालय में दोपहर 12 बजे किया जाएगा। इसके अलावा ग्रेटर फरीदाबाद मंडल के आईएमटी में कार्यकारी अभियंता कार्यालय , बल्लभगढ़ सेक्टर-छह में कार्यकारी अभियंता कार्यालय सेक्टर-15ए स्थित कार्यकारी अभियंता कार्यालय में भी उपभोक्ताओं की समस्या सुनी जाएंगी इस संबंध में जानकारी देते हुए अधीक्षक अभियंता जितेंद्र ढुल ने बताया कि बिजली अदालत की अध्यक्षता उनके द्वारा की जाएगी। इस दौरान उपभोक्ताओं की बिजली से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की सुनवाई की जाएगी, ताकि उनका जल्द समाधान किया जा सके।...