धनबाद, अप्रैल 18 -- धनबाद में बिजली संकट एवं बिजली दर में वृद्धि के खिलाफ भाजपा ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बिजली से संबंधित विभिन्न मुद्दों को लेकर बिजली जीएम को ज्ञापन सौंपा। बेकारबांध से मिश्रित भवन तक भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया। बिजली महाप्रबंधक को दिए गए ज्ञापन में लो वोल्टेज, जर्जर तार एवं खंभों को बदलने, खराब एवं ओवरलोडेड ट्रांसफॉर्मरों को तत्काल बदलने, बढ़ी हुई बिजली दरों की समीक्षा कर आम जनता को राहत देने के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर का विरोध किया गया। मौके पर धनबाद विधायक ने कहा कि धनबाद की जनता आज बिजली की अव्यवस्था से त्रस्त है। यह भी पढ़ें- कोडरमा में बिजली की बदहाली सुधारने के लिए भाजपा का का प्रदर्शन लगातार कटौती और बढ़ती दरों ने आम जनजीवन को प्रभावित किया है। भाजपा जनता की आवा...