बिजली से वंचित 44 मजरों के 426 घर हुए रोशन
बस्ती, जून 3 -- बस्ती, निज संवाददाता। यूईएचएच (अनइलेक्ट्रीफाइड हाउस होल्ड) योजना के तहत बिजली से वंचित रह गए बस्ती मंडल के 44 मजरों का विद्युततीकरण कार्य कराया गया। इसी के साथ वहां रह रहे 426 परिवारों को बिजली का कनेक्शन दिया गया। इस योजना को सौभाग्य- सेकंड योजना के नाम से भी जाना जाता है। सौभाग्य योजना के प्रथम चरण में छूटे हुए गांव व मजरों का विद्युतीकरण कराया गया था। पहले चरण में किसी कारण से जो मजरे छूट गए थे, उनका विद्युतीकरण दूसरे फेज में कराया गया है। विभाग का कहना है कि अब कोई भी मजरा विद्युतीकरण से छूटा नहीं है। यह भी पढ़ें- 320 नई बसावटों को रोशन की तैयारी तेज, रिपोर्ट तलब छूटे हुए मजरों के विद्युतीकरण के लिए कराए गए सर्वे में बस्ती जिले में 19 मजरे चिह्नित हुए थे, इसमें से तीन ऐसे मजरे थे, जहां संपन्न परिवार आबाद थे और कई लोगों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.