हापुड़, अप्रैल 19 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में रविवार दोपहर को मेरठ रोड से जोगीपुरा दस्तोई मार्ग पर रविवार को अनियंत्रित बाइक एक बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक घायल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ के एक अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। जबकि दो अन्य घायलों का नगर के विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। वहीं हादसे की जानकारी मिलने पर मृतकों के परिजन में कोहराम मच गया और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार रविवार को बुलंदशहर रोड स्थित मोहल्ला मजीदपुरा गली नंबर आठ निवासी रियाजुद्दीन उर्फ...