मुरादाबाद, जून 18 -- भीषण गर्मी के दौरान बिजली कटौती, ट्रिपिंग, स्मार्ट मीटर व बिजली बिल से जुड़ी समस्याएं लोगों के सामने लगातार आ रही हैं। इसके समाधान के लिए शुक्रवार को लाकड़ी फाजलपुर स्थित हिन्दुस्तान अखबार के कार्यालय में बिजली विभाग के मुख्य अभियंता अशोक कुमार चौरसिया एक घंटे फोन पर आपकी समस्या सुनेंगे। इस दौरान आप बिजली से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए कॉल कर सकते हैं। समय: दोपहर 1:00 बजे से दोपहर 2 :00 बजे तकइस नंबर पर करें कॉल9917385465 यह भी पढ़ें- पूर्णिया: कस्टमर केयर नंबर पर दर्ज कराएं बिजली की समस्या

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...