इटावा औरैया, मार्च 16 -- कस्बे में कोल्ड स्टोरेज संचालक इन दिनों बिजली आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे हैं। संचालकों का आरोप है कि कोल्ड स्टोरेज को समर्पित फीडर से जोड़ने के बजाय टाउन फीडर से बिजली आपूर्ति की जा रही है, जिससे बार-बार ट्रिपिंग और फॉल्ट की समस्या उत्पन्न हो रही है। इससे कोल्ड स्टोरेज का संचालन प्रभावित हो रहा है और किसानों के आलू भंडारण पर भी संकट मंडराने लगा है। सोमवार को कोल्ड स्टोरेज के संचालक मनोज कुमार ने बताया कि नगर क्षेत्र के करीब एक दर्जन कोल्ड स्टोरेज की बिजली आपूर्ति टाउन फीडर से की जा रही है, जबकि इनके लिए अलग फीडर की व्यवस्था पहले से मौजूद है। इसके बावजूद टाउन फीडर से सप्लाई मिलने के कारण पर्याप्त और निर्बाध बिजली नहीं मिल पा रही है। कोल्ड संचालकों का कहना है कि टाउन फीडर से जुड़े होने के कारण मामूली फॉल्ट आने पर ...