बिजली समस्या पर भाजपा का प्रदर्शन आज
रांची, अप्रैल 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में बढ़ती बिजली दरों, बिजली कटौती तथा पोस्टपेड मीटर में हो रही कथित अनियमित बिलिंग के खिलाफ भाजपा शुक्रवार को प्रदर्शन करेगी। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के निर्देशानुसार शुक्रवार को प्रदेशभर के सभी जिला मुख्यालयों पर झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के कार्यपालक अभियंता कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय जिला स्तरीय आक्रोशपूर्ण धरना आयोजित किया जाएगा। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही ने कहा कि राज्य सरकार की उदासीनता के कारण आम उपभोक्ता भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर बिजली दरों में लगातार वृद्धि हो रही है, तो दूसरी ओर बिजली आपूर्ति की स्थिति अत्यंत दयनीय बनी हुई है। यह भी पढ़ें- बिजली मुद्दे पर कल जीएम का घेराव : भाजपा वहीं पोस्टपेड मीटर के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.