धनबाद, मई 27 -- कांड्रा मुस्लिम टोला में लगातार बिजली कटौती, लो वोल्टेज व ट्रांसफॉर्मर की समस्या को लेकर इसलहिया कमेटी के केंद्रीय सचिव नजीर अहमद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को बिजली विभाग के गणेशपुर कार्यालय पहुंचा। इस दौरान विभाग के एसडीओ ओपी चौहान से वार्ता के बाद बिजली समस्याओं को लेकर विभाग को ज्ञापन सौंपा गया। बिजली विभाग की ओर से आश्वासन दिया गया कि लंबे समय से रूका हुआ 11 केवी एक्सटेशन कार्य बुधवार से पुनः प्रारंभ कर दिया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में बिजली के लोड को देखते हुए 100 केवीए का एक अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर लगाया जा एगा। वार्ता में महामंत्री बेलाल शेख, अब्दुल रज्जाक मलिक, इमरान मिस्त्री, फारूक शेख, समीर खान, मुख्तार अंसारी, इसराफिल शेख, अरशद, इतकाब अब्बास, समीर आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- उमस और कटौती के बीच सड़कों ...