धनबाद, अप्रैल 14 -- तेतुलमारी जीरोसीम सहित आसपास की कॉलोनी के लोगों ने बिजली समस्या को लेकर सोमवार को सिजुआ क्षेत्र के तेतुलमारी कोलियरी कार्यालय के मेन गेट में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों के बीच जब कोलियरी इंजीनियर एसके घोष पहुंचे तो लोगों ने उनका घेराव कर दिया। इसके पूर्व भी 11 अप्रैल को वार्ड छह के पार्षद छोटू सिंह के नेतृत्व में कोलियरी कार्यालय में बिजली समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया गया था, जिसके बाद थाना में थानेदार के समक्ष वार्ता हुई थी। कॉलोनी के लोगों ने कहा कि करीब 10 दिन से बिजली की समस्या कॉलोनी में उत्पन्न हो गई है। प्रबंधन के आश्वासन के बावजूद कोई पहल नहीं की गई है। यह भी पढ़ें- बिजली के लिए अंगारपथरा के विस्थापितों ने किया प्रदर्शन बिजली समस्या के कारण लोगों को समुचित मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है। साथ ...