बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बांदा, अप्रैल 23 -- पैलानी। बिजली की समस्या को लेकर तहसील के कानखेड़ा मे एक सैकड़ा से ज्यादा ग्रामीणों ने पावर हाउस पहुंचकर प्रदर्शन किया। बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विभागीय अधिकारियों से कानाखेड़ा फीडर की जर्जर मशीनों को तुरंत बदलने व फीडर को अलग करने की मांग किया। कानाखेड़ा के ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि हमारे यहां का विद्युत फीडर महज शोपीस बनकर रह गया है। पिछले दो सालों से पावर हाउस की मशीन जर्जर हालत में हैं आए दिन खराब हो जाती हैं जिससे हम लोग इस भीषण गर्मी में परेशान रहते हैं कई बार विभाग के जे ई और एसडीओ साहब को लिखित में दिया लेकिन आज तक मशीनों को नहीं बदला गया। कहा कि जेई और एसडीओ फोन तक नहीं उठाते हैं। अगर बिजली विभाग के अधिकारियों ने जल्द ये काम नहीं कराया तो ग्रामवासी जिलाधिकारी के यहां धरना प्रदर्शन कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.