बिजली समस्या को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
मुरादाबाद, जून 17 -- भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति पदाधिकारियों व अब्दुल्लापुर लेदा के ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर कहा कि गांव के वार्ड संख्या 13, 14 एवं 15 को जाने वाली विद्युत लाइन वार्ड संख्या 11 एवं 12 के बाद खेतों से होकर गुजरती है। बरसात एवं तेज हवा के दौरान पेड़ों की शाखाएं बिजली की तारों से टकरा जाती हैं, जिससे लाइन में बार-बार फाल्ट हो जाता है । मांग की है कि खेतों से गुजर रही लाइन को हटाकर गांव के बीच स्थित खंभों पर प्लास्टिक कोटेड (कवर) तार डलवाकर नई लाइन स्थापित की जाए। वार्ड संख्या 11 और 12 से वार्ड संख्या 13, 14 एवं 15 तक लगभग 570 मीटर की दूरी में यह कार्य कराया जाना आवश्यक है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की। इस दौरान शारुख चौध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.