प्रयागराज, मई 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से शनिवार को 24x7 मोबाइल मेंटेनेंस वैन (एमएमवी) का शुभारंभ किया गया। इस वैन का उद्घाटन मुख्य अभियंता राजेश कुमार ने किया। विभाग का दावा है कि इस पहल से बिजली आपूर्ति में आने वाली तकनीकी बाधाओं को तेजी से दूर किया जा सकेगा।यह मोबाइल वैन आधुनिक उपकरणों और आवश्यक संसाधनों से पूरी तरह लैस है। इसमें सीढ़ी, फ्यूज वायर, सुरक्षा उपकरण सहित मेंटेनेंस से जुड़ी सभी जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई गई है। किसी भी क्षेत्र में सप्लाई बाधित होने पर यह टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करेगी, जिससे लंबे समय तक बिजली कटौती की समस्या से राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- बिजली समस्या का समाधान करेगा मोबाइल मेंटेनेंस वैन उद्घाटन के दौरान अधीक्षण अभियंता कृष्ण कुमार सारस्वत, ...