गोरखपुर, फरवरी 4 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। बिजली आपूर्ति की बदहाली, प्रीपेड मीटर व्यवस्था व विद्युत विभाग की कथित अनियमितताओं के विरोध में जिले के व्यापारी लामबंद हो गए। व्यापारियों ने विद्युत उपकेंद्र बैकुंठपुर पर अधीक्षण अभियंता ई. वाईपी सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री व पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को 19 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष फूलचन्द अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए शीघ्र सुधार की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में बिना आवश्यक आधारभूत सुधार के ही प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं का आर्थिक व मानसिक शोषण हो रहा है। उन्होंने मांग की कि प्रीपेड मीटर लागू करने से पहले उपभोक्ताओं से ली गई सिक्योरिटी राशि वापस की जाए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.