रुडकी, अप्रैल 9 -- रुड़की, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कार्यालय का घेराव करते हुए विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यूनियन पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि वर्तमान में बिजली बिलों में भारी गड़बड़ियां सामने आ रही हैं, जिससे किसान परेशान हैं। उन्होंने मांग की कि विभाग विशेष शिविर लगाकर बिलों को शीघ्र दुरुस्त करे। साथ ही छोटे बकाया के नाम पर किसानों का उत्पीड़न बंद किया जाए और उनके बिजली कनेक्शन न काटे जाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...