संभल, मई 1 -- असमोली ब्लाक क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र ऐंचौड़ा कम्बोह पर गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले किसानों और बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद किसानों ने एसडीओ को छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। बैठक में वक्ताओं ने क्षेत्र में व्याप्त बिजली समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। किसानों ने बताया कि अनियमित बिजली आपूर्ति, फीडरों का स्पष्ट शेड्यूल न होना, बार-बार ट्रिपिंग, ओवरलोडिंग के कारण सप्लाई बाधित होना जैसी समस्याओं से किसान और आम उपभोक्ता परेशान हैं। इससे खेती-किसानी के साथ-साथ दैनिक जीवन भी प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में किसानों ने प्रमुख मांगें रखते हुए कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित बिजली आपूर्ति की लिखित जानकारी उपलब्ध कराई जाए, प्रत्येक फीडर का स्पष्ट समय-सारणी बिजली घर पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.