रामपुर, मई 2 -- शुक्रवार को बिजली समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता बिजलीघर पर बेमियादी धरने पर बैठ गए। करीब पांच घंटे चले धरने के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर किसानों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत किसान सुबह बिजली घर पहुंचे और स्मार्ट मीटर, क्षेत्र में बिजली कटौती व अन्य समस्याओं को लेकर प्रदर्शन शुरू किया। किसानों का कहना था कि लगातार बिजली संकट से खेती-किसानी प्रभावित हो रही है। कई बार शिकायत और ज्ञापन देने के बावजूद समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। धरने की सूचना पर पहुंचे एसडीओ अलंकृत मिश्रा ने किसानों से वार्ता की। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर के विरोध में किसानों ने घेरा ऊर्जा भवन उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए चार दिन का समय मांगा। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।भाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.