रामपुर, अप्रैल 27 -- रामपुर। जिले में किसानों और मजदूरों की बिजली समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) ने सोमवार को अधीक्षण अभियंता, विद्युत विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। संगठन के प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी कार्यकर्ताओं के साथ कार्यालय पहुंचे और अधीक्षण अभियंता को बिजली समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि शासनादेश के अनुसार किसानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, बिना अनावश्यक प्रक्रियाओं के बिजली कनेक्शन दिए जाएं, खराब ट्रांसफॉर्मरों को तत्काल बदला जाए और लो वोल्टेज की समस्या का तुरंत समाधान किया जाए। हनीफ वारसी ने कहा कि भीषण गर्मी के चलते फसलें सूख रही हैं, ऐसे में किसानों को पर्याप्त बिजली मिलना बेहद जरूरी है। यह भी पढ़ें- प्रचंड गर्मी में बिजली संकट से उपभोक्त...