मेरठ, दिसम्बर 19 -- किसान मजदूर संगठन के महानगर अध्यक्ष विजय राघव एवं जिलाध्यक्ष देवराज के नेतृत्व में किसानों ने गुरुवार को ऊर्जा भवन पर प्रदर्शन किया। स्मार्ट प्रीपेड मीटरों पर सवाल उठाया। कहा कि मीटर लगाने में विद्युत नियामक आयोग के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। कंपनी मनमाने पैसे वसूल रही है और अधिकारी शांत बैठे हैं। किसानों ने एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने एमडी रवीश गुप्ता के सामने समस्याओं को रखा। कहा कि नियामक आयोग के नियमों के अनुसार सिंगल फेस स्मार्ट मीटर और थ्री फेस के लिए जो फीस निर्धारित है, इससे अधिक वसूली की जा रही है। कहा कि उत्तर प्रदेश उपाभोक्ता परिषद की ओर से इसे लेकर वाद दायर किया जा चुका है। इसके अलावा बिल गड़बड़ी, मीटर खराबी, ट्रांसफार्मर लगाने समेत 25 मांगों को रखा। एमडी एवं निदेशकों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.