बुलंदशहर, मार्च 10 -- कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष एवं कोऑर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने मंगलवार को जहांगीराबाद विद्युत डिवीजन के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) एसके मिश्रा से मुलाकात कर क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं को उठाया। उन्होंने अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को हो रही परेशानियों से अवगत कराते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। मंगलवार को ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने मलकपूर और तोली गांव में प्रस्तावित बिजलीघरों के निर्माण को जल्द शुरू कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मलकपुर क्षेत्र के लोग लंबे समय से बिजलीघर की मांग कर रहे हैं, जिसे जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए ताकि क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति मिल सके। अधिशासी अभियंता एसके मिश्रा ने आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएग...