लखनऊ, जुलाई 31 -- उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के सदस्यों ने शुक्रवार को ईको गार्डेन पर प्रदर्शन किया। संगठन के महामंत्री देवेन्द्र कुमार पांडेय ने आरोप लगाया है कि अनुभवी कर्मचारियों की नियम-विरुद्ध छंटनी के कारण बिजली सप्लाई प्रभावित हो रही है और लगातार जानलेवा हादसे हो रहे हैं। उन्होंने वेतन भुगतान में भेदभाव करने, वेतन 18 हजार रुपये निर्धारित न करने, आउटसोर्स कर्मचारियों को आउटसोर्स सेवा निगम में शामिल करने का विरोध करने, घायल कर्मचारी का कैशलेस इलाज न कराने, कोर्ट एवं ऊर्जा मंत्री के आदेश का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- यूपीकोस में शामिल हों आउटसोर्स बिजली कर्मी यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर बिजली घर पर संविदा कर्मचारियों का धरना यह भी पढ़ें- विद्युत उपकेन्द्रों पर आउटसोर्सिंग संविदा कर्मियों ने कि...