लखनऊ, जनवरी 5 -- रहीमाबाद, संवाददाता। लेसा के रहीमाबाद उपकेंद्र में बीते 29 दिसंबर को हुए हादसे में घायल संविदाकर्मी अनिल कुमार (30) की इलाज के दौरान मौत हो गई। अनिल अंबेडकर नगर के टांडा क्षेत्र का निवासी था और उपकेंद्र में फीडर मरम्मत का कार्य कर रहा था। काम के दौरान हाईटेंशन लाइन चालू होने की वजह से जोरदार धमाका हुआ और अनिल गंभीर रूप से झुलस गया। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की लापरवाही के कारण लाइन बंद नहीं की गई थी, जिससे यह हादसा हुआ। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं एसडीओ शिव कुमारी मामले की विस्तृत जांच कर रही हैं। ठेकेदार पीयूष टंडन ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.