कटिहार, मई 1 -- बारसोई, निज प्रतिनिधि गुरुवार को अनुमंडल सभागार भवन में बिजली की समस्या को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश कुमार, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार, राजस्व पदाधिकारी सोनू कुमार,कनिया अभियंता तथा जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में बिजली की समस्या से निजात दिलाने के लिए जनप्रतिनिधि अपनी अपनी समस्या को विस्तार रूप से अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष रखी। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि बिजली का तार बदलने एवं नए बिजली फीडर बनाने में सीमा समय का ध्यान रखें। इस संबंध में कार्यपालक अभियंता मिथिलेश कुमार ने कहा कि 20 दिनों के अंदर सलमारी से बारसोई होते हुए आबादपुर तक वैकल्पिक नए 33000 का फीडर चालू करने का काम पूरा किया जाएगा। यह भी पढ़ें-...