वाराणसी, जनवरी 28 -- वाराणसी। विद्युत मजदूर संगठन की बुधवार को भिखारीपुर स्थित संगठन भवन पर बैठक हुई। इसमें संविदा कर्मचारियों की छंटनी और उत्पीड़न को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाई गई। बैठक में बताया गया कि प्रबन्धन एवं उच्चाधिकारियों की ओर से नियमित एवं संविदा कर्मचारियों का उत्पीड़न चरम पर पहुंच चुका है। इस पर रोक लगाने के लिए उपकेन्द्र खण्ड कार्यालय पर जाकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। बैठक में इंद्रेश राय, संजय सिंह, दिलीप पाण्डेय, संदीप कुमार, उदयभान दूबे, रविन्द्र पटेल,अवनीश प्रजापति, कल्याण सिंह कुशवाहा, कांता कुमार, प्रियांशु सिंह थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...