लखनऊ, अप्रैल 23 -- पारा चढ़ने के साथ ही शहर में बिजली की मांग 1600 मेगावाट के ऊपर पहुंच गई है। इससे जानकीपुरम, इंदिरानगर, काकोरी, नगराम सहित कई इलाकों में गुरुवार को एबीसी (एरियल बंच कंडक्डर) जलने, केबल फाल्ट और ब्रेकडाउन के कारण घंटों बिजली सप्लाई ठप रही। परेशान उपभोक्ता उपकेंद्र से लेकर अधिकारियों तक फोन घुमाते रहे, लेकिन ज्यादातर अधिकारियों के मोबाइल व्यस्त रहे। वहीं बिजली न आने से बसंतकुंज उपकेंद्र के भूहर सहित कई क्षेत्रों में पानी का संकट खड़ा हो गया। काकोरी स्थित एफसीआई उपकेंद्र के पास 250 केवीए ट्रांसफार्मर की एबीसी जल गई। इससे पूरे इलाके की बिजली रात भर गुल रही। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: कस्टमर केयर नंबर पर दर्ज कराएं बिजली की समस्या उमस भरी गर्मी में बिना पंखे और एसी के लोगों की रात आंखों में कटी। बिजली न होने का सीधा असर जलापूर्ति...