सहारनपुर, जून 29 -- सहारनपुर। उमस भरी गर्मी के बीच शहर में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती, कम वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शासन की ओर से महानगर में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश होने के बावजूद उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल पा रही है। हालात यह हैं कि रात में कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बिजली कटौती की सूचना मोबाइल पर भी नहीं मिल रही है और बिजलीघरों के संपर्क नंबर भी कई बार उपयोग में नहीं का संदेश दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- अघोषित कटौती से हाहाकार, फूटा उपभोक्ताओं का गुस्सा शनिवार देर रात हकीकत नगर, शास्त्री नगर और साकेत कॉलोनी में करीब 11:30 बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लगभग दो घंटे बाद रात करीब 1:30 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली न ...