लखनऊ, अप्रैल 22 -- भीषण गर्मी के बीच शहर की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। बुधवार को आलम यह रहा कि कहीं अंडरग्राउंड केबल फाल्ट हुई, तो कहीं ट्रांसफार्मर और लाइनों में आग लग गई। अघोषित कटौती और तकनीकी खराबियों के कारण शहर के मोहल्लों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक करीब दो लाख आबादी गर्मी में बेहाल रही। सआदतगंज स्थित नूरबाड़ी उपकेंद्र की अंडरग्राउंड केबल बुधवार सुबह करीब नौ बजे जवाब दे गई। इससे वजीरबाग, फाजिलनगर, मंसूरनगर, रूस्तम नगर, पुराना चबूतरा, कच्चा बाग और दरगाह रोड जैसे बड़े इलाकों की बत्ती गुल हो गई। आनन-फानन कर्मचारियों ने अपट्रॉन उपकेंद्र से वैकल्पिक सोर्स से बिजली चालू की, लेकिन रात नौ बजे दूसरी केबल भी फाल्ट हो गई। यह भी पढ़ें- तकनीकी खराबियों के चलते शहर में होती रहती है बिजली कटौती इससे देर रात तक अंधेरा छाया रहा। इससे परेशान लोगो...