समस्तीपुर, मार्च 24 -- खानपुर। प्रखंड के खानपुर उत्तरी पंचायत में बिजली नहीं रहने के कारण उपभोक्ताओं ने तीन जगहों पर सड़क जाम कर दिया। नाराज उपभोक्ताओं का बताना है कि, इस पंचायत में तीन पोल कई दिनों से गिरा हुआ है। इसके कारण पंचायत के पांच वार्डों में बिजली पांच दिनों से नहीं आ रही है । लोगों के बीच पानी के लिए हाहाकार मचा है। उपभोक्ताओं का बताना था कि इसको लेकर कई बार बिजली विभाग के अधिकारी को कहा गया है। लेकिन विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान देना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। बता दें कि खानपुर उत्तरी पंचायत के रंजीतपुर चौक, तेली टोला, एवं सिनेमा हॉल रोड पर उपभोक्ताओं ने सड़क जाम कर पूर्ण रूपेण यातायात बाधित कर दिया। इस दौरान उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध नारेबाजी भी की। सड़क जाम कारण लगभग तीन घंटे तक राहगीर हलकान होते रहे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.