बदायूं, मई 29 -- शहर के कोतवाली के निकट स्थित विद्युत सब स्टेशन पर गुरुवार को मोहल्ला कबूलपुरा की महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सुबह से बिजली गायब होने के कारण भीषण गर्मी में पानी की सप्लाई ठप हो गई, जिससे बच्चों और बुजुर्गों का हाल बेहाल है। लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच सुबह से बिजली न आने के कारण कबूलपुरा और नई बस्ती इलाके में हाहाकार मच गया। बिजली गुल होने से घरों में लगे वॉटर मोटर शोपीस बन गए, जिससे पेयजल का गंभीर संकट खड़ा हो गया। भीषण उमस और पानी की किल्लत से परेशान होकर बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष कोतवाली के निकट बने बिजली घर पहुंचे और विभाग के खिलाफ हाय-हाय के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक आपूर्ति बहाल नहीं होती, वे पीछे नहीं हटेंगे। इस विरोध ...