बदायूं, अप्रैल 25 -- बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से क्षेत्र में है हाहाकार मचा हुआ है। जिससे नाराज भाकियू के पदाधिकारियों ने जेई को एक्सईएन बिसौली के नाम ज्ञापन सौंपकर सुधार की मांग की है। किसानों ने चेतावनी दी है कि 48 घंटे के भीतर सुधार नहीं हुआ, तो संगठन आंदोलन करेगा । भाकियू नेताओं ने ज्ञापन देते हुए कहा,वर्तमान में उघैती क्षेत्र के किसान लो-वोल्टेज और ओवरलोडिंग के कारण बुरी तरह परेशान हैं। मक्का की फसल को पानी की सख्त जरूरत है, लेकिन पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण फसलें सूख रही हैं। किसानों का आरोप था, 24 घंटे में मात्र चार से पांच घंटे ही बिजली सप्लाई मिल पा रही है, वह भी बार-बार ट्रिपिंग एवं लो वोल्टेज के कारण बेअसर साबित हो रही है। इस दौरान जिला प्रभारी झांझन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सहसवान महिपाल सिंह यादव, युवा ब्लॉक अध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.