बिजली संकट से दूसरे दिन भी शहर त्रस्त, जलापूर्ति भी ठप
गिरडीह, मई 24 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। 16 से अधिक घंटे से गायब बिजली शनिवार को शहर के फीडरों में लौटी। पूरी रात विभाग के अधिकारी से लेकर कर्मी टॉर्च लेकर गड़बड़ी को ढूंढ़ते रहे। इस दौरान पूरा शहर ब्लैकआउट की जद में रहा। शनिवार सुबह बिजली आई भी तो दर्शन देकर घंटों गायब हो गई। इसकी कटौती ने शहर को भीषण गर्मी में उबलने पर मजबूर कर दिया। हर वर्ग बिजली के लिए हलकान और परेशान दिखा। इस कारण शहर की जलापूर्ति भी बाधित रही। दूसरे दिन शहर में बिजली संकट बढ़ने के बाद डीसी रामनिवास यादव ने पावर सब स्टेशनों का जायजा लिया, वहीं बिजली की आपूर्ति नियमित करने के लिए जीएम प्रतोष कुमार से लेकर एसई शकील आलम, ईई मृणाल गौतम, एसडीओ सुरजीत उपाध्याय से लेकर जेई अमित कुमार तक लगातार बैठक और निरीक्षण करते रहे। बस स्टैंड पावर सबस्टेशन में एसई, ईई, एसडीओ, जेई जमे रहे। द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.