लखनऊ, जून 11 -- राजधानी में भीषण गर्मी के बीच बिजली का संकट लगातार गहराता जा रहा है। बार-बार होने वाली कटौती और तकनीकी खराबियों से त्रस्त जनता का धैर्य अब जवाब देने लगा है। बीती रात शहर के कई इलाकों में बिजली गुल रहने से नाराज लोगों ने बिजली उपकेंद्रों पर जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। वहीं बिजली की खपत 2025 मेगावाट के पार पहुंच गई। कुर्सी रोड स्थित सृष्टि उपकेंद्र के तहत आने वाले गुड़म्बा, जानकीपुरम गार्डेन और निर्मल होम्स जैसे बड़े इलाकों में रात 9 बजे से ही बिजली की आवाजाही शुरू हो गई। टोल फ्री नंबर 1912 और उपकेंद्र पर शिकायत करने के बावजूद जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो रात करीब 12:30 बजे गुस्साई भीड़ सृष्टि उपकेंद्र पहुंच गई। लोगों ने वहां जमकर हंगामा किया और कंट्रोल रूम में घुस गए, जहां एसएसओ के अलावा कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। लगभग डेढ...