मेरठ, मई 20 -- मोहल्ला बुधबाजार के लोग पिछले दो दिनों से बिजली संकट से जूझ रहे हैं। भीषण गर्मी में बिजली न होने के कारण लोगों का बुरा हाल हो रहा है। बच्चे, बड़े व बुजुर्ग सब परेशान हैं। पेयजल आपूर्ति भी बिजली के कारण ठप पड़ी हुई है। जिसके चलते लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। दो दिन में भी बिजली ठीक को लेकर लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ रोष है। लोगों ने जल्द से जल्द समाधान की मांग की है। उधर, बिजली विभाग की टीम फाल्ट तलाश करने में जुटी हुई है। बता दें कि मोहल्ला बुधबाजार में टाउन बिजलीघर से बिजली आपूर्ति की जाती है। यह भी पढ़ें- गर्मी में बिजली व्यवस्था चरमराई, 24 घंटे में 50 से अधिक फॉल्ट पिछले दो दिन से इस मोहल्ले में बिजली नहीं है। लोगों ने बताया कि पिछले दो दिनों से मोहल्ले में दो फेस नहीं आ रहे हैं, जिसके चलते सैकड़ों घरों की बिजली गुल...