बांदा, जून 4 -- बांदा। जिले में आंधी तूफान के बाद बिजली की समस्या बरकरार है। बिजली की समस्या से आक्रोशित होकर गुरेह के ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह करीब 9 बजे बांदा बिसंडा मार्ग पर पेड़ काट कर बीच सड़क डाल दिया। इससे जाम लग गया। इस दौरान रोडवेज समेत कई अन्य वाहन फंसे रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आश्वासन देकर किसी तरह लोगों को शांत किया तब जाकर किसी तरह दस बजे के बाद जाम खुल सका। ग्रामीणों ने बताया कि एक हफ्ते से गांव में लाइट न आने की वजह से गर्मी में परेशान हैं। सबंधित अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। जिसके बाद जाम लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...