संतकबीरनगर, मई 21 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिले की आर्थिक रीढ़ कहे जाने वाले खलीलाबाद औद्योगिक क्षेत्र गर्मी में बिजली की दुर्व्यवस्था का दंश झेलने को विवश है। यहां करीब डेढ़ सौ छोटी- बड़ी फैक्ट्रियों को बिजली देने के लिए आज से करीब 30-35 वर्ष पूर्व औद्योगिक क्षेत्र में 11 /33 केवी का विद्युत सब स्टेशन बनाया गया था। पिछले तीन-चार वर्षों से औद्योगिक क्षेत्र में इकाइयों की बढ़ोतरी हुई है। जबकि विद्युत सब स्टेशन की न तो क्षमता में वृद्धि हुई, न हीं यहां से जुड़े फीडरों को अन्यत्र शिफ्ट किया गया।उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक ने कहा कि पिछले दो वर्षो से जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक प्रत्येक फोरमों पर बिजली की दुर्दशा को लेकर अधिकारियों को संज्ञानित कराया गया। यह भी पढ़ें- बिजली कटौती पर फूटा सीबीगंज के उद्यमियों क...