बिजली संकट पर सख्ती, लापरवाह एसडीओ के खिलाफ शासन को भेजी कार्रवाई की रिपोर्ट
कन्नौज, मई 14 -- भीषण गर्मी के बीच जिले में चरमराई विद्युत व्यवस्था और उपभोक्ताओं की शिकायतों की अनदेखी पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग की लचर कार्यप्रणाली पर जमकर फटकार लगाई। कार्यों में घोर लापरवाही और शिथिलता बरतने के आरोप में सिकन्दरपुर के उपखण्ड अधिकारी संजय यादव के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए शासन को संस्तुति भेज दी गई है। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने स्पष्ट किया कि जब जनता भीषण गर्मी से त्रस्त है, ऐसे में बिजली विभाग के अधिकारियों का उदासीन रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में यह तथ्य सामने आया कि सिकन्दरपुर उपखण्ड में बिजली आपूर्ति, स्मार्ट मीटर और बिल संशोधन जैसी बुनियादी शिकायतों का निस्तारण बेहद खराब रहा है। डीएम ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.