बदायूं, मई 23 -- कस्बा में बिजली आपूर्ति ठप होने से नाराज आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों और महिलाओं ने शुक्रवार को विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा किया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने एमएफ हाईवे जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। किसानों ने आरोप लगाया कि पर्याप्त बिजली न मिलने से उनकी मक्का की फसल सूख रही है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। नियमित बिल जमा करने के बावजूद कटौती से परेशान ग्रामीणों ने जेई रामस्वरूप को शिकायती पत्र सौंपकर जल्द समाधान की मांग की। अधिकारियों द्वारा तीन दिन में व्यवस्था सुधारने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला, लेकिन चेतावनी दी कि सुधार न होने पर वे उग्र धरना-प्रदर्शन करेंगे। यह भी पढ़ें- बिजली संकट पर वजीरगंज में एमएफ हाईवे जाम जेई रामस्वरूप ने बताया कि ओवरलोडिंग और ऊपर से कम रोस्टर मिलने के कारण वर्तम...