पाकुड़, मई 24 -- जिले में पिछले कई दिनों से जारी लचर विद्युत आपूर्ति और भीषण गर्मी से त्रस्त जनता के समर्थन में अब राष्ट्रीय जनता दल मुखर हो गया है। शनिवार को राजद जिलाध्यक्ष महावीर मड़ैया के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत कार्यपालक अभियंता शैलेंद्र बेसरा से मुलाकात की। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने दो-टूक चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो राजद जनहित में उग्र 'हल्ला बोल' आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में बिजली की किल्लत से जनता के बीच त्राहिमाम मचा है और विभाग को कल तक का समय दिया गया है। यह भी पढ़ें- अघोषित विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोशतिलभिटा फीडर की समस्या प्रतिनिधिमंडल ने कार्यपालक अभियंता का ध्यान विशेष रूप से तिलभिटा फीडर की ओर आकृष्ट कराया। जिलाध्यक्ष ने बताय...