उरई, मई 31 -- कदौरा। संवाददाता आंधी-तूफान के बाद परौसा बिजलीघर की 33 केवी लाइन दुरुस्त हो जाने के बावजूद उदनपुर फीडर से जुड़े कई गांवों की विद्युत आपूर्ति बहाल न होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने परौसा बिजली घर पहुंचकर घेराव कर दिया और देर रात तक बिजली बहाल करने की मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों के अनुसार उदनपुर फीडर से जुड़े सजेहरा, नजीरपुर, कुसमरा, खुटमिली, जैसकपुर, उदनपुर सहित अन्य गांवों में बिजली आपूर्ति ठप थी। आरोप है कि दोपहर 1 बजे परौसा बिजलीघर में सप्लाई आ चुकी थी। दोपहर से शाम और शाम से रात हो गई लेकिन लाइनमैन लाइनों को चेक करने नहीं पहुंचे। जिससे छोटे मोटे फाल्ट होने पर वह सही नहीं हो सके और आठ गांवों की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। ग्रामीणों का आरोप है कि विधुत विभाग के जिम्मेदारों ने फोन नहीं उठाए। ग्रामीण मेह...