बोकारो, मई 22 -- चास प्रतिनिधि। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में गहराते बिजली संकट को लेकर शुक्रवार को विद्युत विभाग के सांसद प्रतिनिधि अरविंद दुबे, मुकेश राय और अमर स्वर्णकार ने स्थानीय लोगों के साथ विद्युत अधीक्षण अभियंता दिनेश्वर कुमार सिंह से मुलाकात कर त्वरित समाधान की मांग की। यह भी पढ़ें- चास के एसी कार्यालय में प्रदर्शनबिजली समस्याओं की गंभीरता प्रतिनिधिमंडल ने चिराचास, चास ग्रामीण, चास शहरी, विस्थापित क्षेत्र तथा नॉन सेक्टर गांवों में व्याप्त बिजली समस्या को गंभीर बताते हुए विभागीय अधिकारियों को लोगों की परेशानियों से अवगत कराया। सांसद प्रतिनिधि अरविंद दुबे और मुकेश राय ने कहा कि लगातार बिजली कटौती, लो वोल्टेज, ओवरलोड और खराब ट्रांसफार्मरों के कारण उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश है। कई इलाकों में घंटों बिजली बाधित रहने से आम जनजीवन प्रभा...