बिजली संकट पर भड़के किसान नेता, सौंपा ज्ञापन
कन्नौज, मई 22 -- तालग्राम, संवाददाता। उपखण्ड तालग्राम क्षेत्र में बदहाल विद्युत व्यवस्था और सिंचाई संकट को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों व किसानों ने शुक्रवार को प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। संगठन के जिलाध्यक्ष नीरज भाटिया के नेतृत्व में किसानों ने उपजिलाधिकारी छिबरामऊ को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार हिमांशु प्रभाकर को सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई। किसानों नेताओ ने आरोप लगाया कि तालग्राम क्षेत्र में लगातार अनियमित विद्युत आपूर्ति के कारण मक्का और मूंगफली की फसलें प्रभावित हो रही हैं। निर्धारित समय के अनुसार बिजली न मिलने से किसानों को सिंचाई करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- बिजली समस्याओं को लेकर भाकियू ने सौंपा ज्ञापन किसानों का कहना है कि फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.